लगायी आस्था की डुबकी

Published at :16 Apr 2014 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
लगायी आस्था की डुबकी

बसंतराय मेले में जुटे लोग, दूषित तालाब में गोड्डा/बसंतराय : बसंतराय के ऐतिहासिक सरोवर के चारों और लगने वाले प्रसिद्ध मेले में दूसरे दिन करीब पचास हजार से भी अधिक लोगों ने मेले का आनंद उठाया. सप्ताह भर चलने वाले इस मेले का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है. इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव के […]

विज्ञापन

बसंतराय मेले में जुटे लोग, दूषित तालाब में

गोड्डा/बसंतराय : बसंतराय के ऐतिहासिक सरोवर के चारों और लगने वाले प्रसिद्ध मेले में दूसरे दिन करीब पचास हजार से भी अधिक लोगों ने मेले का आनंद उठाया. सप्ताह भर चलने वाले इस मेले का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है. इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव के बावजूद मेले की आस्था में किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

एक तरफ जहां क्षेत्र में लोगों के बीच चुनाव व प्रचार के साथ प्रत्याशियों की ही बातें और पार्टी व नेताओं के जीत हार की चर्चा सुनाई पड़ रहा है मगर फिर भी इस मेले के इंपेक्ट में कोई कमी नहीं आयी है. मेले में दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं बच्चे झूले, तारामाची व चित्रहार का आनंद उठाते दिख रहे है. जबकि महिलाएं घरेलू चीजों की खरीददारी में व्यस्त दिखीं. इस वर्ष मेले में 2013 से भी ज्यादा भीड़ दिखी. हर छोटी-बड़ी दुकानों को मिलाकर लगभग एक हजार लोग अपनी व्यवसाय चला रहे हैं. घरेलू उपयोग में आने वाली सामानों की ब्रिकी खूब हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola