मेहरमा में बैंक से एक लाख रुपये व तीन बंदूक चोरी

Published at :10 Apr 2014 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
मेहरमा में बैंक से एक लाख रुपये व तीन बंदूक चोरी

खिड़की काटकर घुसे मेहरमा : मंगलवार की देर रात मेहरमा के पिरोजपुर स्थित एसबीआइ शाखा में अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली. चोर बैंक के लॉकर में रखे रुपये सहित तीन बंदूक व दस कारतूस भी उड़ा ले गये. शाखा प्रबंधक धीरेंद्र कुमार भगत की सूचना पर बीडीओ राजीव कुमार […]

विज्ञापन

खिड़की काटकर घुसे

मेहरमा : मंगलवार की देर रात मेहरमा के पिरोजपुर स्थित एसबीआइ शाखा में अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली. चोर बैंक के लॉकर में रखे रुपये सहित तीन बंदूक व दस कारतूस भी उड़ा ले गये. शाखा प्रबंधक धीरेंद्र कुमार भगत की सूचना पर बीडीओ राजीव कुमार व मेहरमा थाना प्रभारी भरत राम ने बैंक पहुंचकर मामले की पड़ताल की. शाखा प्रबंधक ने उन्हें बताया कि अज्ञात चोर द्वारा बैंक के लॉकर में रखा 99 हजार 944 रुपये की नकदी, सिंगल बैरल का दो बंदूक, डबल बैरल का एक बंदूक व दस कारतूस की चोरी कर ली गयी है.

मेहरमा थाना प्रभारी के अनुसार बैंक निजी मकान में संचालित है. मकान के खिड़की में लगा लोहे का रड चोरों ने गैस कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया.शाखा प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार सुबह गृहस्वामी द्वारा चोरी की सूचना अकाउंटेट अमरेंद्र कुमार राजू को दी गयी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले में संलिप्त चोर पकड़े जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola