ऑल्टो व बाइक की टक्कर, एक जख्मी

गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा टीओपी के समीप देर शाम ऑल्टो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक जख्मी हो गया. बाइक चालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. आल्टो चालक धक्का लगने के बाद फरार होने की फिराक में था. इसी बीच चौक पर जुटी भीड़ ने उक्त चालक को […]
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा टीओपी के समीप देर शाम ऑल्टो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक जख्मी हो गया. बाइक चालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया. आल्टो चालक धक्का लगने के बाद फरार होने की फिराक में था. इसी बीच चौक पर जुटी भीड़ ने उक्त चालक को पकड़ लिया और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया.
आल्टो चालक को नगर थाना लाया गया व दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. चौक पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई. मामला बढ़ता देखकर एसडीपीओ राजेश कुमार व नगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने स्थिति को संभाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










