ग्रामीण करेंगे वोट का बहिष्कार

aकिसी ने नहीं दिलाया आदिवासियों को उनका हक ठाकुरगंगटी : प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के समदा गांव के ग्रामीणों ने इस बार एक स्वर से वोट बहिष्कार करने की बात कही है. ग्रामीण प्रेमकुमार हांसदा, श्यामसुंदर टुडू, श्री लाल टुडू, ताला मुमरू, मनीषा हेंब्रम, शांति टुडू, कमोली मुमरू, तालाबीटी सोरेन आदि ने बताया कि गांव […]
aकिसी ने नहीं दिलाया आदिवासियों को उनका हक
ठाकुरगंगटी : प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के समदा गांव के ग्रामीणों ने इस बार एक स्वर से वोट बहिष्कार करने की बात कही है. ग्रामीण प्रेमकुमार हांसदा, श्यामसुंदर टुडू, श्री लाल टुडू, ताला मुमरू, मनीषा हेंब्रम, शांति टुडू, कमोली मुमरू, तालाबीटी सोरेन आदि ने बताया कि गांव में मूलभूत संसाधनों का घोर अभाव है.
आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस दिशा में काम नहीं किया और न ही ग्रामीणों की सुधी ली. गांव में न तो बिजली है और न ही सड़क. समदा गांव की आबादी साढ़े चार सौ से पांच सौ तक की है. ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर छला है. बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है. गांव में कोई बीमार पड़ गया तो अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ देता है. इस बार के चुनाव में हम ऐसे प्रत्याशियों को सबक सिखायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










