GIRIDIH :10 दिनों से लापता है युवक, पुलिस से खोजबीन की गुहार

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

गिरिडीह के डुमरी से 26 वर्षीय राजू कुमार दास 10 दिनों से लापता है. परिजनों ने पुलिस से युवक को खोजने की गुहार लगाई है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

गिरिडीह: डुमरी थाना क्षेत्र के नागाबाद के बिरजू दास का 26 वर्षीय पुत्र राजू कुमार दास 10 दिनों से लापता है. युवक के अचानक गायब होने से उसके परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक राजू का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

इसके बाद लापता युवक के पिता बिरजू दास ने डुमरी थाना में आवेदन देकर पुलिस से उसके पुत्र की तलाश करने की गुहार लगायी है. बिरजू दास ने बताया कि उनका पुत्र राजू कुमार दास 30 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे तक घर पर ही था. इसके बाद करीब नौ बजे जब परिजनों ने देखा तो वह घर पर नहीं था.

इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है. परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगायी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola