सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतका के घर के बाहर जुटे लोगों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बगोदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वे अपने पति और सात माह की बच्ची के साथ बाइक पर सवार थीं. बच्ची हादसे में बाल-बाल बच गई, जिससे परिवार में मातम छा गया है.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के अडवारा-तुकतुको रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव निवासी सूरज महतो अपनी पत्नी सविता देवी और सात माह की बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अडवारा-तुकतुको रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जबकि सात माह की बच्ची बाल-बाल बच गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.

हजारीबाग से रांची रेफर किया गया था

ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. वहां से सविता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची भेजा गया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

गांव पहुंचते ही पसरा मातम

महिला का शव गांव लाये जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है.


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola