हार्डवेयर दुकान के काउंटर से मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार
AI Generated Image
गिरिडीह में एक हार्डवेयर दुकान से मोबाइल चोरी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर के समीप एक हार्डवेयर दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी विशाल कुमार राम तथा नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर, भंडारीडीह निवासी गोल्डेन अंसारी उर्फ मुबारक अंसारी शामिल हैं. पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.
हार्डवेयर दुकान से चोरी हुआ था मोबाइल
मामले को लेकर पचंबा थाना क्षेत्र निवासी विकास केडिया ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में उन्होंने बताया कि सात अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह बरगंडा स्थित अनिल हार्डवेयर दुकान में सामान खरीदने गये थे. इसी दौरान उन्होंने अपना रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन दुकान के काउंटर पर रख दिया था. बातचीत के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया.
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
मोबाइल चोरी होने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी. फुटेज में एक युवक मोबाइल लेकर जाते हुए दिखाई दिया. स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उसकी पहचान विशाल कुमार राम के रूप में हुई.
जांच में दूसरे आरोपी की भी मिली संलिप्तता
नगर थाना पुलिस की जांच के दौरान मामले में गोल्डेन अंसारी उर्फ मुबारक अंसारी की संलिप्तता भी सामने आयी. शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.
चोरी गया मोबाइल बरामद
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










