गांव की सड़क पर घूम रहे लकड़बग्घा को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर विचरण करता लकड़बग्घा | Prabhat Khabar Network

ग्रामीणों ने जंगल से गांव की सड़क पर घूम रहे एक लकड़बग्घे को सूझबूझ दिखाते हुए पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

विज्ञापन

सोमवार को जंगल से निकलकर गांव की सड़क पर विचरण कर रहे एक लकड़बग्घा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गयी.

जानकारी के अनुसार, लकड़बग्घा जंगल से निकलकर गांव की आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था. उसे सड़क पर घूमता देख ग्रामीण सतर्क हो गये और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया.

लकड़बग्घा पकड़े जाने की खबर मिलते ही मड़वा टांड़ गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गये. लोगों में वन्यजीव को नजदीक से देखने की उत्सुकता बनी रही.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़बग्घा को अपने कब्जे में लिया. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित रूप से गिरिडीह ले गयी. वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान नहीं पहुंचाने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola