Giridih News :मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजा, मंडपों-मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Mar 2026 11:34 PM
Giridih News :नवरात्र वासंतिक हो या शारदीय, श्रद्धालुओं के उत्साह व निष्ठा में कोई फर्क नहीं दिखता. चैती नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को पंडालों व मंदिरों में पूजा व दर्शन को उमड़ी भीड़ इसे साबित करती है. इस अवसर पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी.
चैती दुर्गा पूजा में आठवें दिन गुरुवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा करने के लिए शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरा प्रखंड क्षेत्र चहल पहल तथा उमंग से भरा रहा. कई गुणों से परिपूर्ण सौंदर्य की देवी महागौरी की पूजा में श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाया. महाआरती में भाग लेकर लोगों ने अपनी संतान, परिवार सहित सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान गुरुवार को कन्या पूजन भी किया गया. देर शाम जगह-जगह हनुमान जी के मंदिरों में पूजा हुई. इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान आदि नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कई जगहों पर पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया.
कोयलांचल में रही पूजा की धूम
गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के दुर्गामंडपों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. महाअष्टमी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह दिखा. बनियाडीह में मां दुर्गा की पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं पहुंचने लगे, श्रद्धालु ने माता महागौरी की श्रद्धाभाव के साथ पूजा की. पारंपरिक परिधानों में सजे भक्त माता की भक्ति में लीन रहे और सुख-समृद्धि की कामना की. दोपहर में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बनियाडीह व सेंट्रलपिट में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कई लोगों ने अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा की. आरती के दौरान भी काफी श्रद्धालु उपस्थित रहे. मौके पर मनोज सिंह, पिंटू सिंह, अजय कुमार, अमन सिंह आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










