Giridih News :कजरी पर थिरकीं महिलाएं, प्रतियोगिता में लिया भाग

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास महिला संघ गिरिडीह इकाई ने सिहोडीह स्थित द सिटी क्राउन रिसोर्ट में रविवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया. शुरुआत मुख्य अतिथि संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास महिला संघ का सावन महोत्सवराष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास महिला संघ गिरिडीह इकाई ने सिहोडीह स्थित द सिटी क्राउन रिसोर्ट में रविवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया. शुरुआत मुख्य अतिथि संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसमें गिरिडीह और आसपास की महिलाओं ने हरे वस्त्र न पूर्ण शृंगार के साथ भाग लिया. सावन के गीतों, लोकनृत्य, पारंपरिक गायन व प्रतियोगिताओं ने उत्सव को जीवंतता प्रदान की. मुख्य आकर्षण के म्यूजिकल चेयर रेस, ब्लाइंड फोल्ड बिंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक और मेहंदी सजावट रहा.

संगठनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक

प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि यह आयोजन गिरिडीह इकाई की संगठनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक है. ऐसे कार्यक्रम महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ता है. संरक्षक ऊषा लाल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि महिलाएं परंपरा और सशक्तीकरण दोनों मोर्चों पर अनुकरणीय कार्य कर रही हैं. अध्यक्ष सत्या सागर ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नारी एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम है. सचिव अंजना मोदी ने ऐसे आयोजन से महिलाओं को अपनी पहचान और आत्मबल विकसित करने में सहायक होने की बात कही. कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा : वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालना गर्व का विषय है. संगठन मंत्री संध्या बरनवाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिलाओं ने एक-दूसरे को पौधे भेंट किया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में ललीता, गीता, सुमन, अंजू, खुशबू, सोनी, सुषमा, वीणा, रेणुका, रितु, मंजू, अनीता, सुनीता, सुधा, श्वेता, पम्मी, सुरुचि समेत अन्य उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola