Giridih News :नहाने के दौरान नदी में गिरी महिला ने तोड़ा दम
Giridih News :मधवाडीह पंचायत की अंबाटांड़ नदी में शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. आसपास के ग्रामीणों ने महिला की पहचान की.
महिला नदी के बगल में स्थित पाॅल्ट्री फीड प्लांट में सपरिवार रहती थी. उसका पति यूपी के गोरखपुर, टोपइया सरहारी निवासी अमरनाथ शर्मा उक्त प्लांट में काम करता था. वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ प्लांट के क्वार्टर में रहता था. बताया जाता है कि शनिवार को उसकी पत्नी पूनम देवी (29) प्लांट से सटी नदी में नहाने गयी थी. इस दौरान उसे चक्कर आ गया और वह नदी में ही गिर गयी, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृतका के पति के अनुसार उसे पहले से वह बीमार थी.
सूचना पहुंची पुलिस, शव किया जब्त
इधर, सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना से एसआई रंधीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को ले सदर अस्पताल भेज दिया. बताया कि आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










