Giridih News :बगोदर-सरिया रोड में तीन दुकानों में लगी आग, तीन लाख का नुकसान
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप एक साथ तीन फुटपाथ दुकानों में अचानक आग लग गयी. आगजनी की घटना शुक्रवार देर रात दो बजे की है.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बगोदर चौक से लेकर सरिया रोड तक लोगों ने अतिक्रमण कर बांस-बल्ली लगाकर कई दुकान चला रहें हैं, जिसमें सब्जी, फल, खैनी दुकान शामिल हैं. रात दो बजे इन आग लग गयी और देखते ही देखते तीन दुकानों को चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और बाल्टी से पानी डालकर लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीनों दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गयी.
पिछले वर्ष भी हुई थी अगलगी घटना
बता दें कि पिछले सालबगोदर टाउन हॉल से लेकर बगोदर पुरानी जीटी रोड के करीब 15 से अधिक फुटपाथ दुकानों में आग लग गयी थी. इसमें 30 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था. बगोदर पुरानी जीटी रोड और सरिया रोड में दुकानों में आग लगने की यह तीसरी घटना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










