Giridih News :चोरी कर भागते अपराधी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :चोरी कर भागते अपराधी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Giridih News :बिरनी प्रखंड के कपिलो में तीन घरों में गांव के ही युवक द्वारा बीते शुक्रवार की रात को चोरी करने का एक मामला प्रकाश में आया है. आरोपी को रात में ही बिरनी पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गयी और घटना की जांच में जुट गयी है. इस बाबत कपिलो निवासी रिंटू कुमार मोदी, पिता स्व अर्जुन मोदी ने थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार बीते शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे घर में सभी सो रहे थे. इसी बीच घर के अंदर हड़बड़ाने की आवाज सुनायी दी तो लोग जाग गये और देखा कि गांव के ही मोहन सिंह का पुत्र योगेंद्र सिंह हथियार लहराते हुए जान मारने की धमकी देकर छत के ऊपर से कूद कर भागने लगा. जब परिवार के लोगों ने उसका पीछा किया तो प्रार्थी के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा. हो-हल्ला होने पर ग्रामीण दौड़े ओर थाने को इसकी सूचना दी. इस दौरान योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के सामने जान मारने की भी धमकी दी. सूचना पाकर पुलिस प्रशासन ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर रात को ही थाना ले गयी.

गैस चूल्हा जलाकर छोड़ दिया

भुक्तभोगी के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी के घर के अलावे सामने से गौरी देवी, पति मथुरा मोदी के घर से चांदी की सिकड़ी 50 ग्राम, सोना का मंगलसूत्र, टॉर्च, कांसे का बर्तन, दो हजार रु नकद एवं तीसरे व्यक्ति विकास कुमार मोदी, पिता किशोर मोदी के घर से पंखा, कांसा का बर्तन व एक बल्ब की चोरी कर ली. साथ ही घर में रखा गैस जलाकर छोड़ दिया. कहा कि आरोपी ने महिलाओ के साथ छेड़छाड़ भी की. इस कारण ग्रामीणों ने पिटाई कर उसे छोड़ दिया. यही नहीं, पूर्व में प्रार्थी के चाचा के मोबाइल की चोरी कर ली थी. हो-हल्ला होने के बाद बिरनी थाना को जानकारी दी गयी थी.

भागने के दौरान कई को किया घायल

विदित हो कि आरोपी का घर भी लगभग 100 मीटर दूर है. चोरी कर भागने के बाद योगेंद्र रिंटू मोदी के माथे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करते हुए अपने घर में जा घुसा. लोगों ने उसके घर में बाहर से ताला बंद लगा दिया और पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर आकर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी के आरोप में योगेंद्र सिंह को रात को ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया है. रिंटू मोदी को घायल कर देने की पुष्टि की. धारा 307 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. रविवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा. उससे पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola