Giridih News :भैंसा के हमले से महिला की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भैंसा के हमले से बिरनी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव निवासी किशुन पंडित की पत्नी निरिया देवी (55) की मौत हो गयी. घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार की है.

विज्ञापन

भैंसा के हमले से बिरनी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव निवासी किशुन पंडित की पत्नी निरिया देवी (55) की मौत हो गयी. घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार की है. निरिया रविवार की शाम में मंडरो बाजार गयी थी. बाजार में खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रही थी. इसी क्रम में एक भैंसा अचानक भड़क गया. भैंसा ने निरिया पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने भैंसा को भगाया गया. वहीं भैंसा के हमले में गंभीर रूप से घायल निरिया की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर भाजपा नेता रामेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola