Giridih News :दहेज हत्या मामले फरार आरोपी महिला का आत्मसमर्पण
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 10:47 PM
Giridih News :दहेज हत्या मामले में पांच महीने से फरार आरोपी महिला ने अंततः पुलिस के दबाव में आकर शुक्रवार को पचंबा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी भरकट्टा निवासी शबनम परवीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
घटना के बाद से फरार परिवार चल रहा था. जानकारी के अनुसार बीते 20 जून को भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बलगो गांव में गुलेशा खातून (23) का शव उसकी ससुराल से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया था. मृतका के पिता शकूर अंसारी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए भरकट्टा ओपी में आवेदन दिया था. आवेदन में मृतका के पति एनुल अंसारी और भाभी शबनम परवीन को नामजद किया गया था. घटना के बाद से ही पति सपरिवार घर छोड़कर फरार हो गया था. बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी.
दबाव के बीच छुपकर रहना मुश्किल हो गया
कुछ दिनों बाद भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह को मृतका के पति एनुल अंसारी के नेपाल-बिहार बॉर्डर के सीतामढ़ी इलाके में छुपे होने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि आरोपी महिला शबनम पुलिस की गिरफ्त से बचती रही. बताया गया कि पुलिस के लगातार दबाव और निगरानी के बीच शबनम पचंबा क्षेत्र में एक संबंधी के यहां छुपकर रह रही थी. अंततः शुक्रवार को उसने पचंबा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










