Giridih News :धूमधाम से हुई विपदतारिणी की पूजा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया नगर पंचायत स्थित दुर्गाबाड़ी केस्टो काली मंदिर में शनिवार को बांग्ला समाज ने मां विपदतारिणी की पूजा की. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा.

विज्ञापन

सरिया नगर पंचायत स्थित दुर्गाबाड़ी केस्टो काली मंदिर में शनिवार को बांग्ला समाज ने मां विपदतारिणी की पूजा की. इसमें 13 तरह के फूल, फल, नैवेद्य, पान पत्ते, मिठाइयां आदि से पूजा की गयी. सभी श्रद्धालुओं ने अपनी कलाई में 13 धागों में तेरह गांठ लगाकर 13 दूर्वा के साथ उसे अपनी कलाई पर बांधा. समाज के प्रभाषीश कुंडू ने बताया कि बंगाली समाज प्रत्येक वर्ष आषाढ़ महीने में मां दुर्गा के रूप विपदतारिणी की पूजा धूमधाम से करता है. यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है. पूजा परिवार में सुख-शांति व सुरक्षा के लिए की जाती है. मां दुर्गा सभी विपत्तियों से बचाती हैं. पूजा के मुख्य पुजारी सोमेन मुखर्जी थे. मौके पर अमित मुखर्जी, शुभाशीष कुंडू, सीमा कुंडू, पूजा पाल, अहोना कुंडू, अभिक कुंडू, सुजाता डे, विपुल दास, सम्राट दास, ऋषभ चौधरी, कविता चौधरी, सचिन सिंह, रतन बर्मन, गीता बर्मन, सुमन देवी, चैताली मुखर्जी, आभा मुखर्जी, शोभा मुखर्जी, अंकुर मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola