Giridih News :गलत रूट से सड़क बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने रोका काम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Feb 2026 11:37 PM

विज्ञापन

Giridih News :पालगंज पंचायत अंतर्गत पालगंज बढ़ई टोला से कोयवाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. शनिवार को कोयवाटांड़ के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को यह आरोप लगाते हुए रोक दिया कि, सड़क निर्धारित मार्ग के बजाय गलत रूट से बनायी जा रही है.

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस रूट पर सड़क बनायी जा रही है, उससे आमलोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिलेगी. उनका तर्क था कि यदि सड़क से ग्रामीणों को सहूलियत ही नहीं होगी, तो दूसरे रूट से निर्माण का कोई औचित्य नहीं है. इसके बाद संवेदक ने पीरटांड़ थाना में शिकायत की. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की. इस दौरान संवेदक और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बहस होती रही. स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने विवादित स्थल पर दो दिनों तक निर्माण कार्य नहीं करने का निर्देश दिया. साथ ही ग्रामीणों से कहा कि वे दो दिनों के भीतर वरीय अधिकारियों से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करायें, ताकि मामले का निष्पादन किया जा सके.

क्या है मामला

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सड़क में वन भूमि भी आयेगी. एनओसी के लिए ग्राम सऊा के माध्यम से वन विभाग को भेजा गया है. जिस रूट को चिह्नित करके ग्राम सभा से भेजा गया था, वहां अनापत्ति प्रमाण नहीं देकर थोड़ी दूसरे स्थान से एनओसी दिया गया है. यह कोयवाटांड़ के लोगों के लिये सुविधायुक्त नहीं होगा. पुलिस के निर्देश पर काम रोक दिया गया. संवेदक वहां काम कर रहा है, जहां विवाद नहीं है. संवेदक ने कहा कि जहां का अनापत्ति प्रमाण पत्र विभाग से मिला है, वहां काम किया जा रहा है. मौके पर पंसस योगेंद्र तिवारी, बिरजू साहू, अजीत सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola