Giridih News :बगोदर में ग्रामीणों ने 40 मवेशियों से लदा कंटेनर पकड़कर पुलिस को सौंपा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 9:56 PM
Giridih News :जीटी रोड पर बगोदर थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने 40 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह कंटेनर हरिहरधाम ओवरब्रिज के पास ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था.
बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की नजर कंटेनर एनएल 01एएच 3980 पर पड़ी. संदेह होने पर उसने इसकी सूचना बजरंग दल के सदस्यों को दी. बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और कंटेनर की जांच की.
कंटेनर में क्रूरता से बांध कर रखे गये थे पशु
समें कंटेनर के अंदर मवेशियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से बांधकर रखा गया पाया गया. स्थिति भांपते ही कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर थाना ले आयी. पुलिस ने कंटेनर में लदे सभी 40 मवेशियों को सुरक्षित निकालकर हजारीबाग स्थित गोशाला भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










