Giridih News :ग्रामीणों ने की पार्क के बगल से रास्ता देने की मांग
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 10:41 PM
Giridih News :गम्हरियाटांड़ के पास वन विभाग द्वारा बनाये जा रहे नेचर पार्क के बगल से दस फीट के रास्ते की मांग आदिवासी बहुल गांव चकलमुंडा के लोग कर रहे हैं.
सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड के उप प्रमुख बैजू मरांडी के नेतृत्व में वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार से मिले. कहा कि वर्षों से इसी रास्ते से हम ग्रामीण और हमारे बच्चे स्कूल जाया करते हैं. वन विभाग द्वारा नेचर पार्क बनाए जाने से रास्ता बंद हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों को पार्क बनाये जाने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हमारी मांग है कि विभाग हमलोगों के लिए 10 फीट का रास्ता छोड़ दे. ग्रामीणों ने जिला व खोरीमहुआ अनुमंडल के साथ-साथ वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी आवेदन देकर रास्ता देने की मांग की है.
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर विजय हांसदा, अरविंद हांसदा, सालो बास्के, आसिया मरांडी, समाएल हांसदा, मुकेश हांसदा, राज मरांडी, प्रकाश हांसदा, मनोज हांसदा,अशोक मरांडी, ललीता हेंब्रम, दिलीप मरांडी, किशुन हांसदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










