Giridih News :बेमौसम बारिश से धान को नुकसान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 10:36 PM

विज्ञापन

Giridih News :बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात मोंथा के कारण हो रही बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. चक्रवात के कारण मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही. लगातार बारिश से धान की फसल को नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन

धान के अलावा आलू, सरसों व गेहूं की फसल को आंशिक क्षति पहुंची है. वहीं, प्याज, पालक, मूली व धनिया की फसल भी गलने लगी है. कृषक नारायण प्रसाद वर्मा, राजेश राय, रहमान अंसारी आदि ने बताया कि लगातार बारिश से आलू, प्याज, सरसों, मटर समेत अन्य रबी व मौसमी सब्जी फूलगोभी, पत्ता गोभी, मिर्च, टमाटर, पालक, मूली आदि गलने लगे हैं. बताया कि लगातार बारिश काफी नुकसानदेह साबित होने लगा है.

धान की अच्छी से उत्साहित थे किसान

इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण किसानों ने क्षेत्र में लगभग शत-प्रतिशत धनरोपनी की. उन्हें अच्छी उपज की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. किसानों की मानें तो बेमौसम बारिश से पक चुकी धान की फसल खेत में ही गिरने व झड़ने लगी है. वहीं, किसानों द्वारा काटे गये धान भी खेतों में पड़े हैं, जिसमें फफूंद लगने की संभावना बढ़ गयी है. बता दें कि धान की फसल पकने के साथ ही किसान खलिहान तक बना चुके थे, लेकिन बारिश के कारण उन्हें फसल के खराब होने का डर सता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola