Giridih News :मनिहारी नदी से घाट से दो ट्रैक्टर पकड़ाये

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी प्रखंड की बंगराकला पंचायत के मनिहारी नदी के पुल के नीचे से गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे सीओ संदीप मधेशिया व थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने छापेमारी की. अधिकारियों ने अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे दो ट्रैक्टर को बालू समेत पकड़ा.

विज्ञापन

दोनों ट्रैक्टर को अधिकारियों ने अंचल गार्ड और चौकीदार के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद थाना ले गये. वहीं, दो अन्य ट्रैक्टर अधिकारियों को देख बालू को अनलोड कर भागने में सफल रहे. सीओ की कार्रवाई के बाद से बिरनी के जनप्रतिनिधियों ने बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए सीओ को फोन करना शुरू कर दिया. दोनों ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रतिदिन होती है तस्करी

बताया जा रहा है कि मनिहारी नदी से प्रतिदिन काफी संख्या में ट्रैक्टर से बालू का अवैध तरीके से उठाव किया जाता है. पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका से स्थानीय लोग लगातार सीओ को दूरभाष पर बालू तस्करी की सूचना दे रहे थे. गुरुवार को भी ट्रैक्टर में बालू का उठाव किया जा रहा था. लोगों ने देखा, तो इसकी सूचना सीओ को दी. इसके बाद सीओ व थाना प्रभारी दो ट्रैक्टर को पकड़ने में सफल रहे. थाना प्रभारी ने कहा कि सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डंप बालू करने वाले कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज

इधर, ग्रामीणों लोगों का कहना है कि कपिलो में पीसीसी ढलाई की जा रही है. संवेदक स्थानीय बालू तस्करों से सांठ-गांठ कर रजमनियां बराकर नदी व मनिहारी नदी से लगभग दस हजार सीएफटी बालू डंप कर रखा है. कई बार इसकी सूचना सीओ को दी गयी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, घरेलू कार्य के लिए बालू ले जाने वाले के ट्रैक्टर को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है. कहा कि एक को छूट देना ओर दूसरे पर कार्रवाई करना न्याय नहीं है. यदि बालू डंप करने के खिलाफ सीओ कार्रवाई नहीं करते हैं, तो आंदोलन किया जायेगा. वहीं, सीओ ने कहा कि डंप बालू के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola