Giridih News :जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, दस जख्मी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थानांतर्गत हरला पंचायत के भोजपुरो गांव में जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में शनिवार की सुबह दो पक्ष भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

इस मामले में देवरी पुलिस पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. घायलों में एक पक्ष के गोपाल यादव (60), महादेव यादव (30), रीना देवी (25), रिंकी देवी (25), माला देवी (55) हैं. दूसरे पक्ष के दिलीप यादव (27), पारो यादव (70), संजय यादव (32), रूबी देवी (30), प्रमिला देवी (40) घायल हो गये. सीएचसी देवरी में उपचार के बाद रीना देवी, महादेव यादव, गोपाल यादव, माला देवी तथा संजय यादव व रूबी देवी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola