मुफस्सिल थाना मोड़ पर ट्रकों की कतार, स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रकें | Prabhat Khabar Network

मुफस्सिल थाना मोड़ के पास सड़क किनारे ट्रकों के खड़े होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. डीएवी सीसीएल स्कूल के विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना मोड़ के समीप सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह और दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर यहां अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है.

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे ट्रकों की लंबी कतार लगने से सड़क संकरी हो जाती है. इससे छोटे वाहनों, पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है. सबसे अधिक परेशानी डीएवी सीसीएल स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के समय होती है. अभिभावकों का कहना है कि इस स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

गैराज में मरम्मत के लिए खड़े किये जाते हैं ट्रक

स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना मोड़ के समीप एक गैराज संचालित है, जहां ट्रकों की मरम्मत की जाती है. मरम्मत के लिए आने वाले कई ट्रकों को सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया जाता है. इससे यातायात प्रभावित होता है और सड़क पर अतिक्रमण जैसी स्थिति बन जाती है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क किनारे ट्रकों की पार्किंग पर रोक लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि भारी वाहनों को व्यवस्थित स्थान पर खड़ा कराने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ठोस कदम उठाये जाने चाहिए.

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.


विज्ञापन
Suraj Kumar Sinha

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola