Giridih News :शादी में कतरास गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 11:48 PM
Giridih News :गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी हो गयी है. 20 जनवरी को कालीबाड़ी चौक स्थित तीन दुकानों में लाखों रुपये की चोरी के बाद चोरों ने धरियाडीह में एक बंद घर को बुधवार की रात निशाना बनाया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है.
जानकारी के अनुसार धरियाडीह निवासी मो कमाल अंसारी अपने पूरे परिवार के साथ 20 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने कतरास धनबाद गये हुए थे. इसी दौरान गुरुवार को स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गयी है. सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ वापस लौटे. देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. कमाल के अनुसार चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकद और बेटी की शादी के लिए रखे गये जेवरात की चोरी कर ली है. कुल 2.25 लाख की चोरी हुई है.
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी
घटना के बाद कमाल ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










