-समूह से ऋण लेकर भाग रही महिला को पुलिस को सौंपा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 12:14 AM
Giridih News :समूह से ऋण लेकर भाग रही एक महिला को समूह की महिलाओं ने सोमवार की शाम बेंगाबाद चेक पर पकड़ बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया.
समूह से ऋण लेकर भाग रही एक महिला को समूह की महिलाओं ने सोमवार की शाम बेंगाबाद चेक पर पकड़ बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत महिलाओं ने थाना में आवेदन भी दिया है. आवेदन के अनुसार आजीविका सखी मंडल चितमाडीह से जुड़ी सुषमा देवी ने वर्ष 2022 में समूह से 40 हजार रु ऋण लिया था. इस बीच उसके पति का निधन हो गया और महिला मायके चली गयी. समूह की अन्य महिलाओं ने उससे संपर्क साधा, पर वह पैसा लौटाने का नाम नहीं ले रही थी. इधर, सोमवार को महिलाओं को उसके ससुराल आने का पता चला. महिलाओं के उसके घर पहुंचते ही वह फरार हो गयी. पीछा करते हुए समूह की महिलाएं बेंगाबाद पहुंचकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. समूह की महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद मांगी है. आवेदन में ममता कुमारी, आशा देवी, शांति देवी, रूक्मनी देवी, देवंती देवी, पूनम देवी, रेखा देवी सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










