Giridih News :पपरवाटांड़ छठ घाट पर बने पंडाल को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 10:12 PM
Giridih News :सदर प्रखंड अंतर्गत पपरवाटांड़ छठ पूजा समिति द्वारा छठ घाट पर बनाये गये पंडाल को ध्वस्त किये जाने पर पूजा समिति सहित स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है. इस बाबत पूजा समिति की ओर से मुफस्सिल थाना में एक आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ करने की मांग की है.
थाना में दिये आवेदन के माध्यम से स्वामी विवेकानंद क्लब छठ पूजा समिति पपरवाटांड़ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि प्रत्येक साल की तरह इस साल भी पपरवाटांड़ खाखो नदी पर सीसीएल व प्रशासन के सहयोग भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर समिति द्वारा साफ-सफाई कार्य की शुरूआत की गयी, तो खाली छठ पूजा स्थल पर 10-15 सीमेंट के पिलर गड़े हुये मिले. इस बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि एक महिला ने उक्त स्थल पर अतिक्रमण किया है. कहा कि ग्रामीणों, सीसीएल प्रशासन व मुखिया की उपस्थिति में अतिक्रमण के लिए गाड़ा गया पिलर तोड़कर हटा दिया गया. आवेदन में कहा गया है कि शनिवार की रात पंडाल का काम करवा छठ पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्य अपने-अपने घर चले गये. रविवार की सुबह पांच बजे कमेटी के लोग घाटआये तो देखा कि पंडाल गिर गया है.
आरी से काटकर बांस गिराया
जब नजदीक से देखा गया तो पता चला कि किसी ने आरी से बांस को काटकर गिराया गया है. उन्होंने कहा कि इसी समय झोपड़ीनुमा घर के बाहर एक महिला और चार-पांच अज्ञात युवकों को देखा गया. समिति के लोगों ने उक्त महिला पर पंडाल गिराने का आरोप लगाया है. श्री सिंह के अलावा मुखिया शिवनाथ साव, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, गोविंद दास, विजय कुमार सिंह, जगत कुमार पासवान, अनूप कुमार साव, रवींद्र राय, राजेश शर्मा, गुड़िया देवी, मालती देवी, मनोहर दास, पप्पू सिंह, बेबी देवी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर, समिति ध्वस्त पंडाल को दुरुस्त करवा रही है. वहीं, आवेदन मिलने पर पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










