Giridih News :आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:27 PM

विज्ञापन

Giridih News :बिरनी सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के 68 स्वास्थ्य कर्मियों तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठे हुए हैं. कार्य बहिष्कार करते ही अस्पताल का सभी काम ठप हो गया है.

विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि तीन माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है. कंपनी जब तक हमारी छह सूत्री मांगों को पूरी नहीं करेगी, तब तक कार्य बहिष्कार कर वे धरना पर बैठे रहेंगे. धरना में प्रतिमा कुमारी, संगीता दास, नैन काजल, तमन्ना खातून, संगीता कुमारी, बसंती कुमारी, नाजला खातून, पंकज शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, हरि दास, भुनेश्वर दास, पप्पू रजक, सचिन कुमार, जियाउल अंसारी, अरबिंद रजक, अनिल कुमार आदि बैठे हैं.

स्वास्थ्य केंद्रों में देखने को मिल रहा है हड़ताल का असर

पीरटांड़. पीरटांड़ प्रखंड में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले के सभी कर्मी अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर है. शनिवार को पीरटांड़ सीएचसी में कर्मी धरना पर बैठे नजर आए. इस हड़ताल का सीधा असर पीरटांड़ सीएचसी समेत प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में देखने को मिल रहा है. इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर में साफ-सफाई भी ठप हो गयी है. वहीं, 108 एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो गयी है. मरीजों को समय पर इलाज और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola