Giridih News :सिख समाज की प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:11 PM
Giridih News :गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख परिवार ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकलकर मकतपुर व कालीबाड़ी चौक होते हुये रगंडा स्थित एक सिख परिवार के यहां पहुंची.
बरगंडा में ही प्रभात फेरी का समापन हुआ. महिला संगत ने कीर्तन किया. पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत हुआ. गुरुबाणी व कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. प्रभात फेरी समाप्त होने के बाद महिला संगत ने सबद-कीर्तन व अरदास किया. लोगों को जलपान की सेवा दी गयी. गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शम्मी, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह, जसविंदर कौर कालरा, परमजीत सिंह कालू, सुधीर आनंद, अमरजीत कौर, गुरविंदर सलूजा, चरणजीत कौर समेत काफी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










