Giridih News :सड़क सुरक्षा समिति व स्वास्थ्य विभाग ने लगा रक्तदान शिविर

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:47 PM

विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने स्वयं रक्तदान किया तथा मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया. साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को उपहार के रूप में हेलमेट दिया गया. कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय प्रांगण में सड़क सुरक्षा समिति और स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया. शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य के संबंध में जागरूक करना था. बताया गया कि रक्तदान महादान है. इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं. हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए.

डीसी ने किया रक्तदान

डीसी रामनिवास यादव ने स्वयं रक्तदान किया तथा मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया. साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को उपहार के रूप में हेलमेट दिया गया. कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अन्य अधिकारियों, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों व युवाओं ने रक्तदान किया. सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. डीसी ने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को, रक्त मिलने से उसका जीवन बच जाता है. साथ ही सभी से रक्तदान करने की अपील की और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा. कहा कि गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत ना हो, जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समय-समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है, ताकि अधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाये और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध हो सके. डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola