Giridih News :राष्ट्रीय गौरव जगाना व एकता की भावना मजबूत करना उद्देश्य
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:44 PM
Giridih News :भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा व पटेल सेवा संघ की ओर से गिरिडीह झंडा मैदान से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया. झंडा मैदान से टावर चौक, जिला परिषद, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी, शिव मोहल्ला होते हुए दौड़ बड़ा चौक पर आकर संपन्न हुई.
इसमें भाजपा, पटेल सेवा संघ के अलावा पटेल जयंती समारोह समिति, अभाविप, विहिप, एकल अभियान व एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए. कार्यक्रम के संयोजक सह भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है. सरदार पटेल देश की स्वतंत्रता के समय बिखरे हुये 562 रियासतों को एकीकरण कर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का काम की. इसे देश की जनता कभी नहीं भूल सकती है. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है. पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष शिवपूजन पटेल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.
पटेल जयंती में होंगे कई कार्यक्रम
भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर अन्य कई कार्यक्रम होंगे. उनके जीवन पर आधारित विकसित भारत की प्रदर्शनी व विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जायेगा. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि युवा ऐतिहासिक पहल से पोर्टल के माध्यम से जुड़ें. भाजपा नेता दिनेश यादव ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल, अजामो जिलाध्यक्ष प्रकाश दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, निशु सिन्हा, ज्योति शाहा, सावन कुमार, सुरेंद्र यादव, ऋतिक चंद्रवंशी, नवनीत सिंह, धरणीधर प्रसाद, उदय सिंह, बनारसी सिंह, रोहित कुमार, ऋतिक सिंह, रवि रंजन पटेल, विक्रमादित्य क्लासेस के निदेशक कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










