Giridih News :निजीकरण की नीति पर काम कर रही मोदी सरकार : मथुरा महतो
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:19 PM
Giridih News :झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी है. यह सरकार निजीकरण की नीति पर कार्य कर रही है. श्रम कानून में परिवर्तन कर मजदूरों के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है.
श्री महतो ने यह बातें रविवार को खंडोली में झाकोमयू के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. कहा कि केंद्र सरकार की श्रम कानून का पुरजोर विरोध किया जा रहा है. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को आहूत भारत बंद की सफलता में झामुमो-झाकोमयू की अहम भूमिका रहेगी. श्री महतो ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि केंद्र सरकार की चार लेबर कोड काला कानून है. उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून में बदलाव उचित नहीं है. उन्होंने झाकोमयू के सांगठनिक विस्तार पर जोर दिया.
संविधान के संघीय ढांचे को बदलने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार : फागू बेसरा
झाकोमयू के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि मजदूरों एवं विस्थापितों के हक और अधिकार को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा. आज देशभर के मजदूर अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. चार लेबर कोड लागू करने के खिलाफ सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार का विरोध किया जायेगा. इस आंदोलन के जरिये केंद्र सरकार की चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि कोयला खदान को लेकर अर्जित जमीन के बदले विस्थापितों को नौकरी एवं मुआवजा नहीं मिल पाया है. मनरेगा में किये गये बदलाव को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की. कहा कि विस्थापितों के लिए बने कानून का कोल इंडिया व एनटीपीसी में अनुपालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण 10 प्रोजेक्ट बंदी के कगार पर है, जिसमें गिरिडीह कोलियरी भी शामिल है. केंद्र सरकार एवं कोयला कंपनी की गलत नीतियों के कारण कोलियरियों पर बंदी की तलवार लटक रही है.केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं मजदूर : संजय सिंह
झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा मजदूर वर्ग भुगत रहे हैं. केंद्र सरकार कोयला ब्लॉक को निजी कंपनियों के हाथों बेचने की साजिश रच रही है. इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरिडीह कोलियरी के ओपेनकास्ट परियोजना के 64 विस्थापित परिवार को वर्षों से नौकरी व मुआवजा नहीं मिल पाया है. कहा कि गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में खर्च में कटौती करने के साथ-साथ अधिकारियों के तामझाम को बंद करना होगा.इनकी रही उपस्थिति
समारोह में इनके अलावे झाकोमयू के केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो, जोनल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, मो. इकबाल, अखिलेश महतो, झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, यूनियन के एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, एरिया सचिव तेजलाल मंडल, उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी, जगत पासवान, नारायण दास, तरूण कुमार महतो, हरि महतो, सुभाषचंद्र महतो, गोविंद रजक, रामअवतार सिंह, बीरेंद्र मंडल, पंकज कुमार, बीरेंद्र महतो, कोलेश्वर सोरेन, पंचानन प्रसाद, अर्जुन मंडल, पप्पू मरीक, प्रेमचंद मंडल, उपेंद्र वर्मा, विश्वनाथ कहार समेत यूनियन के सीसीएल, बीसीसीएल एवं ईसीएल से जुड़े कई जोनल नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










