Giridih News :प्रमंडलीय आयुक्त ने मेयर व पार्षदों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Mar 2026 10:07 PM
उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा समेत 36 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मेयर व सभी वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया.
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास में मेयर और पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा जतायी कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नगर के समुचित विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरी की जानी चाहिए. कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत स्थानीय निकायों में निहित होती है. जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हैं तो विकास की गति तेज होती है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए अपने वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ायें.
जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करें : डीसी
डीसी रामनिवास यादव ने जनता ने ओ उम्मीद और विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना प्राथमिक जिम्मेदारी है. डीसी ने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित मेयर व पार्षद नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा. डीडीसी स्मृता कुमारी ने आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर शहर का समुचित विकास करेंगे. मेयर प्रमिला मेहरा ने नागरिकों का आभार जताते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प जताया.
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार, अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरूआ, गिरिडीह एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती सहित नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता, मो लल्लू, बदरून निशा, कृष्णा कुमार साहू, हिना खानम, संजीव कुमार, समीर दीप, मो. इम्तियाज अली, संगीता कुमारी, रंजीत यादव, अशोक राम, अजय कुमार रजक, ज्योति मरांडी, नीलम झा, पूजा कुमारी, सुमित कुमार, आरती देवी, सरिता श्रीवास्तव, महबूब आलम अंसारी, उर्मिला देवी, राजकुमार भुईयां, नीतेश कुमार, मुन्ना रजवार, नुरुल होदा, सावित्री देवी, शगुफ्ता परवीन, बुलंद अख्तर, चंदन कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, सुशीला देवी, रीता चौरसिया, रशीदा अख्तर, आरजू बानो, सरफराज अंसारी, शहनाज खातून व बीनू देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










