Giridih News :बगोदर के डीलरों के बीच मशीन का वितरण

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 11:34 PM

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर प्रखंड सभागार में रविवार को डीलरों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आशा राज ने की. इस दौरान डीलरों के बीच ई पोस मशीन का वितरण किया गया. यह मशीन फोर जी से चलेगी. इससे डीलर को राशन वितरण में सुविधा होगी. वहीं कार्डधारियों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

रांची से आये विभाग के ऑब्जर्वर ने मशीन के काम करने की जानकारी. इसका डेमो भी दिया. बताया कि इसमें सिम लगाने पर आपके क्षेत्र में जो भी नेटवर्क है, उसके माध्यम से यह काम करेगा. वहीं वाई-फाई की भी सुविधा है. इसे मोबाइल के हॉट स्पॉट से इसे जोड़ा जा सकता है. मशीन काफी तेजी से काम करेगी. डीलरों को अब राशन वितरण में कोई परेशानी नहीं होगा.

नयी मशीन से दूर होगी नेटवर्क की

समस्या

जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद ने कहा कि पहले समस्या आ रही थी कि नेटवर्क नहीं है और राशन वितरण में परेशानी होती थी. साथ ही बैकलॉग की भी समस्या थी. नयी मशीन से समस्या दूर होगी. मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, एमओ डॉ जिआउल रहमान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सरवर खान, विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, डीलर संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, पप्पू चौरसिया, बबलू कुमार, अजय कुमार समेत काफी संख्या में डीलर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola