Giridih News :चोरी के प्रयास में जेएसएलपीएस कार्यालय का ताला तोड़ा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 10:16 PM
Giridih News :बेंगाबाद प्रखंड परिसर में स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरी के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है.
बेंगाबाद प्रखंड परिसर में स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में शनिवार की रात ताला तोड़कर चोरी के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है. बताया गया कि रात में अपराधियों ने कार्यालय के पिछले गेट का ताला तोड़ दिया. हालांकि अंदर के कमरों का ताला सुरक्षित है. दूसरे दिन सुबह जेएसएलपीएस कर्मियों को इसकी भनक लगी तो छानबीन के बाद सभी सामान सुरक्षित पाये गये. हालांकि कर्मियों ने दूसरा ताला लगा दिया है. इधर, प्रखंड परिसर में चोरी के इस प्रयास से कर्मियों में हडकंप है. अंदेशा जताया जा रहा है कि कार्यालय सड़क के किनारे है. किसी की नजर पड़ी होगी तो अपराधी भाग निकले. इधर, बताया जाता है कि कर्मियों ने इसकी जानकारी बेंगाबाद पुलिस को नहीं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










