Giridih News :जिले का पहला डीएलएस होगा बागोडीह पंचायत सचिवालय

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 11:50 PM

विज्ञापन

सरिया प्रखंड क्षेत्र के बागोडीह पंचायत सचिवालय में डिजिटल लर्निंग सेंटर (डीएलएस) खुलेगा. बताया जाता है कि ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. पंचायत डिजिटल लर्निंग सेंटर की स्थापना को लेकर सोमवार को राज्यस्तरीय टीम ने बागोडीह पंचायत सचिवालय का सोमवार को निरीक्षण किया.

विज्ञापन

इस दौरान पंचायत क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस व तकनीकी प्रशिक्षण की संभावनाओं पर चर्चा की गयी. राज्यस्तरीय टीम में अजीत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीकांत कुमार तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार बरनवाल ने 0निरीक्षण के क्रम में प्रस्तावित डिजिटल लर्निंग सेंटर के लिए चयनित स्थल, भवन की स्थिति, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का बारीकी से आकलन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की स्थापना के बाद पंचायत स्तर पर युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को कंप्यूटर शिक्षा,ऑनलाइन फॉर्म भरने, सरकारी योजनाओं की डिजिटल जानकारी, ई-सेवाएं, डिजिटल लेन-देन व तकनीकी कौशल से जोड़ा जायेगा. राज्य स्तरीय अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल लर्निंग सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल डिवाइड को कम करने में अहम भूमिका निभायेगा तथा पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ायेगा.

स्वरोजगार में सहायक होगा केंद्र

साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने में भी यह केंद्र सहायक सिद्ध होगा. पंचायत के मुखिया धनेश्वर साव ने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि डीएलएस बागोडीह पंचायत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इससे ग्रामीणों को प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता कम होगी और अधिकांश कार्य पंचायत स्तर पर ही डिजिटल माध्यम से संभव हो सकेंगे. उन्होंने पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए शीघ्र केंद्र की स्थापना की मांग की. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आवश्यक औपचारिकताओं एवं रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल्द ही डिजिटल लर्निंग सेंटर की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बताया गया कि गिरिडीह जिले के 324 पंचायत में बागोडीह पंचायत पहला डिजिटल लर्निंग सेंटर होगा. मौके पर पंसस रेणु रवानी, पंचायत सचिव दिया किरण, उपमुखिया मंजू देवी समेत वार्ड सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola