Giridih News :डीसी व एसपी ने खंडोली डैम व उसरी फॉल का लिया जायजा

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार ने नये साल पर खंडोली डैम और उसरी फॉल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा बुधवार को लिया. अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपात सुविधा और प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली. अधिकारियों ने मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि नये साल के अवसर पर खंडोली और उसरी फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना रहती है. इसे देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, पेयजल और आपात चिकित्सा सुविधा की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

अतिरिक्त जवान किये गये हैं तैनात

वहीं, एसपी ने कहा कि नये साल को लेकर जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. संवेदनशील स्थानों पर चेकनाका, पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ायी जायेगी. कहा कि असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई होगी. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट में रखा गया है. अधिकारियों ने आमलोगों और पर्यटकों से नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने की अपील की. प्रशासन का उद्देश्य है कि नये साल का जश्न सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनना है. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ, सीओ, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, मुफस्सिल व बेंगाबाद थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो व जितेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola