Giridih News :नव भारत संघ का रुई से बना पंडाल लोगों को कर रहा आकर्षित

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 10:02 PM

विज्ञापन

Giridih News :डुमरी प्रखंड में छठ महापर्व की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार की शाम व्रतियों ने खरना किया. पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर में नव भारत संघ द्वारा बनाया गया पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहा है. रंग-बिरंगी सजावट, विद्युत सज्जा और पारंपरिक कलाकृतियों से सजे इस पंडाल को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से लोग लगातार पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

डुमरी, इसरी बाजार और अन्य छठ घाटों की सफाई व सजावट का काम लगभग पूरा हो गया है. व्रती सोमवार अस्ताचलगामी व मंगलवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे. प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. जामतारा के सूर्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की गयी है. मंदिरों की रोशनी और गूंजते छठ गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. युवा वर्ग घाटों की सजावट और व्यवस्था में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहा है. छठ पूजा समिति जामतारा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पर्व को स्वच्छता और एकता के संदेश के साथ मनाया जा रहा है.

स्वच्छता का रखा गया है ध्यान

नव भारत संघ के अध्यक्ष शुभम भदानी ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है. इसे स्वच्छता और सामूहिकता के साथ मनाया जा रहा है. धनबाद के कारीगरों ने रूई से विशाल और आकर्षक मंडप तैयार किया है. मंडप के मुख्य द्वार पर पंख फैलाये पवित्र कबूतर की विशाल प्रतिमा बनायी गयी है, जो शांति और एकता का प्रतीक है. भविष्य में संघ के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का और विस्तार होगा. यह विशाल सूर्य मंडप पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर में तैयार किया गया है. रेलवे प्रांगण में सात अश्वों पर सवार भगवान सूर्य की पूजा की जी रहू है. समिति के अध्यक्ष समेत सचिव सतीश भदानी और कोषाध्यक्ष सुभाष सिन्हा के नेतृत्व में तैयारी पूरी की गयी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola