गोली लगने से घायल युवक की स्थिति गंभीर, एक हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 11:28 PM
गोली लगने से घायल युवक कुलदीप सिंह की स्थिति गंभीर है. उसका इलाज रांची में चल रहा है. इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
बगोदर थाना क्षेत्र के खेड़ो नदी के पास शुक्रवार की रात युवक को लुटेरों ने मारी थी गोली बगोदर. गोली लगने से घायल युवक कुलदीप सिंह की स्थिति गंभीर है. उसका इलाज रांची में चल रहा है. इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के जमुआरी के कुलदीप सिंह अपनी बाइक से मजदूरी कर बगोदर से मंझलाडीह-अडवारा होते हुए घर लौट रहा था. इसी दौरान खेड़ो नदी पुल के पास पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने उससे बाइक लूटने का प्रयास किया. कुलदीप के विरोध के कारण अपराधी बाइक नहीं लूट सके, तो उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद लुटेरे कर फरार हो गये. कुलदीप एक साधारण मजदूर है. वह मजदूरी कर अपने घर-परिवार का भरण पोषण करता है. इधर, घटना के दूसरे दिन शनिवार को बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी के नेतृत्व में अडवारा, मुडरो व सरिया क्षेत्र में छापेमारी की गयी. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि गोलीकांड में एक व्यक्ति से हिरासत में लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही हैं. मालूम रहे कि दो वर्ष पूर्व अडवारा गांव के एक व्यक्ति को भी लूटपाट के दौरान गोली मारी गयी थी. बगोदर पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था. एक बार फिर बगोदर क्षेत्र में गोलीबारी होने से लोगों में दहशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










