Giridih News :बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को बीडीओ ने दिया गुलाब

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 11:33 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रखंड व अंचल कार्यालय, थाना व पीरटांड़ मेगा लिफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड में सड़क जागरूकता कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

इस दौरान प्रखंड व अंचल के अधिकारी-कर्मी और मेगा लिफ्ट कर्मियों ने बैनर व तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली. इस दौरानआम लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी. बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को गुलाब भेंटकर यह संदेश दिया गया कि जीवन अमूल्य है और सुरक्षा नियमों का पालन आवश्यक है.

बाइक सवारों को दी गयी हिदायत

इस क्रम में दर्जनों बाइक सवारों को रोककर समझाया गया. इसके अलावा चार पहिया और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने सहित ट्रैफिक नियम का पालन करने की बात कही गयी. अभियान के दौरान नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आयी. कई बाइक पर तीन -तीन युवक सवार थे, जिनकी उम्र और ड्राइविंग लाइसेंस पर भी सवाल उठ रहे थे. वहीं, कुछ सवारी वाहनों में छत के ऊपर भी यात्री बैठे पाये गये. अधिकारियों ने ऐसे वाहनों को रोककर सख्त निर्देश देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी. अभियान में बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, मेगालिफ्ट परियोजना के कुमारेश पाल, गणेश बैस, अमरेश मंडल, कृष्णमूर्ति, परेश त्रिपाठी, महावीर मुर्मू, आर्यन कुमार, पीयूष प्रकाश, आलोक आनंद सहित अन्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola