Giridih News :दवा व्यवसायी के घर लूटकांड का आरोपित भेजा गया जेल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:39 PM
Giridih News :द्वारपहरी बाजार में दवा व्यवसायी डॉ हरेंद्र प्रसाद साव की दुकान व मकान हुई लूटकांड के आरोपित विक्की राय पिता कैलाश राय को पचंबा थाना के कहरबारी से रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया.
कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई रोहित सिंह व छाया किस्कू ने बताया कि आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की अपने घर पर है. सूचना के आधार पर जैसे ही पुलिस आरोपित के घर पहुंची, वह भागने लगा. पुलिस जवान ने घेरकर उसे दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में शामिल दो आरोपी दिल्ली भागे हुए हैं, उनकी भी जल्द गिरफ्तार होगा. बता दें कि द्वारपहरी बाजार स्थित डॉ हरेंद्र प्रसाद साव की दवा दुकान में 12 दिसंबर की सुबह पांच बजे लूटपाट हुई थी. लुटेरों ने डॉ साव को अपने कब्जे में लेकर घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इङर, हीरोडीह पुलिस ने रविवार को मनिकबाद के वारंटी कट्टी सिंहको गिरफ्तार कर उचित जेल भेज दिया. हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने कहा कि सभी वारंटियों की धड़-पकड़ शुरू की गयी है. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










