Giridih News :दुष्कर्म का फरार आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:08 PM
Giridih News :पचंबा थाना की पुलिस ने मारपीट और दुष्कर्म के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र का रतन माइका रोड निवासी साजिद उर्फ सजवा (50) है.
बताया जाता है कि आरोपी साजिद पर एक महिला ने मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पचंबा थाना में शिकायत की थी. प्राथमिकी के बाद से वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था. इस बीच, मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई प्रशांत कुमार सिंह को आरोपी के अपने घर लौटने की सूचना मिली. इसी आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बाद में न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










