Giridih News :बेड़ा चोरी कांड का फरार आरोपी आकाश पांडेय बोकारो से गिरफ्तार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के बेड़ा में आठ अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी आकाश पांडेय को बोकारो पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के बेड़ा में आठ अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना में शामिल आरोपी आकाश पांडेय को बोकारो पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पचंबा पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार मई को एक आरोपी ललन कुमार दास को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान ललन ने अपने साथी आकाश पांडेय का नाम बताया था. पुलिस की सक्रियता को देखते हुए आकाश गिरिडीह से बोकारो चला गया था. वहां भी चोरी कर रहा था. इसी बीच बोकारो पुलिस ने एक सरकारी स्कूल में चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आकाश की गिरफ्तारी की सूचना मिली है और जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर गिरिडीह लाया जाएगा. बेड़ा चोरी मामले में आकाश से पूछताछ के बाद और कई खुलासा होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola