Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत

Updated at : 18 Feb 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नगड़ी निवासी करीम अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री साहिना परवीन की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. घटना मंगलवार अलसुबह चार बजे की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नगड़ी निवासी करीम अंसारी की 16 वर्षीय पुत्री साहिना परवीन की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. घटना मंगलवार अलसुबह चार बजे की बतायी जा रही है. मौत से परिवार के साथ साथ गांव मे मातम पसरा है. घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अमन कुमार मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को काफी समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि साहिना सुबह में बेचैनी महसूस की. परिजन उसे इलाज के लिए उसे गिरिडीह ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव लेकर लौट गयी. ओपी प्रभारी ने बताया कि नाबालिग के परिवार वालों ने आवेदन दिया है कि पुत्री मिजिल्स से पीड़ित थी. आशंका जतायी है कि उसने गलत दवा खा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी. आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola