Giridih News :सुपरवाइजर ने की बीएलओ के साथ बैठक, दिये निर्देश

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों तथा उसके पोषक क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाना है. इसको लेकर सरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 196 से लेकर 205 तक के बीएलओ के साथ उनके संबंधित सुपरवाइजर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी परिसर में बैठक की. उपस्थित सभी बीएलओ को अपने अपने पोषक क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

र्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों तथा उसके पोषक क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाना है. इसको लेकर सरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 196 से लेकर 205 तक के बीएलओ के साथ उनके संबंधित सुपरवाइजर सुनील साव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी परिसर में बैठक की. उपस्थित सभी बीएलओ को अपने अपने पोषक क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही ‘की मैप’, जिओ फेंसिंग भी बनाने को कहा. इसके बनाने की विधि भी बतायी. कहा गया कि अधिकारियों के निर्देश का पालन करते हुए सभी कार्य समय पर पूरा कर रिपोर्ट उनके पास जमा करें. बताया गया कि अपने क्षेत्र के नये और क्षेत्र से शिफ्ट मतदाताओं को चिह्नित कर उनके लिए आवश्यक प्रपत्र भी भरें. मौके पर आरती माथुर, नमिता यादव, लीलावती देवी, ममता कुमारी, विद्या कुमारी, जयमाला वर्मा, जनक दुलारी वर्मा, अनीता कुमारी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola