Giridih News :सुमित कुमार निर्विरोध बने गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर
Updated at : 16 Mar 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर सोमवार को सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) की देखरेख में निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई.
विज्ञापन
निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिप्टी मेयर पद के लिए सुमित कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया, लेकिन समय सीमा के भीतर उनके खिलाफ कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आया. इसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी स्मृता कुमारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए सुमित कुमार को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा. इसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलायी गयी. इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जनता के विश्वास से मिली जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना चाहिए.
नये डिप्टी मेयर बोले : विकास कार्यों को मिलेगी गति
नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्यों को समान रूप से आगे बढ़ाया जायेगा और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




