Giridih News :प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :एनआर इंटरनेशनल स्कूल राजधनवार में ‘ब्रेन हंट ओलंपियाड’ संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया. 30 अप्रैल 2025 को आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञान और प्रतिभा का परिचय दिया.

विज्ञापन

एनआर इंटरनेशनल स्कूल राजधनवार में ‘ब्रेन हंट ओलंपियाड’ संस्था की ओर से आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया. 30 अप्रैल 2025 को आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञान और प्रतिभा का परिचय दिया. विद्यालय की आठवीं की छात्रा सृष्टि कुमारी को स्कूल टॉपर घोषित किया गया. उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से एक हजार रूपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस क्रम में कक्षा तीन के छात्र शिवम पंडित, कक्षा चार के संस्कृति आर्य, कक्षा पांच के छात्र विद्यांशु कुमार यादव, कक्षा छह की छात्रा गुंजन कुमारी, कक्षा सात के छात्र अर्णव कुमार कक्षा नवम की छात्रा माही भदानी, राधिका कुमारी, अन्वेषा विश्वकर्मा व मोनिका कुमारी अपनी-अपनी कक्षा में अव्वल रही. कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक नवीन कुमार, संचालक धर्मेंद्र सेठ तथा शिक्षकगण मुन्ना सिंह, शिवनंदन कुमार, राजकुमार पंडित, कैलाश कुमार यादव, टिंकू कुमार सिंह, संजीत कुमार पासवान, विवेक कुमार एवं प्रतिमा रानी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola