नफरत छोड़ो प्यार बढ़ाओ नारे के साथ छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा उत्साह
तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं की तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बगोदर के बेको डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर नफरत छोड़ो और प्यार बढ़ाने का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बगोदर प्रखंड में व्यापक तैयारी की गई है. बगोदर प्रखंड के बेको डिवाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई. वही इसको लेकर समय सारणी भी निर्धारित किया गया है.
जिसमें प्रखंड कार्यालय में 9:00 बजे, बगोदर थाना में 9:20 में, पंचायत भवन जरमुन्ने पूर्वी में 9: 25 में, पशुपालन कार्यालय बगोदर में 9:30 बजे, स्वास्थ्य सेवा केंद्र बगोदर 9:40 में, उच्च विद्यालय बगोदर में 9: 50 में, कस्तूरबा विद्यालय बगोदर में 10:00 बजे, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय बगोदर में 10: 10 में, राजकीय बुनियादी विद्यालय बगोदर में 10: 20 में, कन्या उच्च विद्यालय बगोदर 10:30 बजे झंडोतोलन किया जाएगा.
इसके अलावा बगोदर प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिसे लेकर बगोदर प्रखंड के बेको डिवाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.
स्कूली छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर समूचे गांव में भ्रमण की. वही देश भक्ति का परिचय दिया. इस दौरान स्कूली छात्राओं ने नफरत छोड़ो, प्यार बढ़ाओ के नारे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए 15 अगस्त को पूरे जश्न के साथ मनाने की अपील की है. वहीं विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया. जिसमें छात्राओं ने भारत माता के ही वेशभूषा में देखें गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







