बगोदर में युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटी भीड़

झारखंड के बगोदर में मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला कपसा मोड़ के पास मिथिलेश यादव की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस हेसला गांव पहुंची और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है.

बताया जाता है कि मिथिलेश यादव हेसला में वाहनों की वाशिंग का वर्कशॉप चलाता था. घटना देर रात गुरुवार की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मिथिलेश यादव किसी के बुलावे पर घर से निकला था. इसी दौरान कपसा मोड़ के पास घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंच गये. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.


विज्ञापन
Kumar Gourav

लेखक के बारे में

By Kumar Gourav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola