उत्क्रमित प्लस टू उवि बिश्नीटीकर में साइकिल वितरण
साइकिल के साथ बच्चे. | Prabhat Khabar Network
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बिश्नीटीकर में गुरुवार को छात्रों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. साइकिलें मिलने से छात्रों के चेहरे पर खुशी छा गई. इस अवसर पर शिक्षा के प्रति नियमितता और जागरूकता पर जोर दिया गया.
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बिश्नीटीकर में गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल वितरण नीमाडीह पंचायत की मुखिया आरती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति (विप्रस) के अध्यक्ष प्रदीप यादव एवं सदस्य पिंटू कुमार ने किया.
साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया.
शिक्षकों ने कहा कि नियमित उपस्थिति से विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर होगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









