चौथे दिन भी शव का सुराग नहीं, 80 फीट गहरी खदान में NDRF की तलाश

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जामडार पंचायत की बंद पड़ी पत्थर खदान में डूबी सावनी हांसदा का शव चौथे दिन भी बरामद नहीं हो सका है. 80 फीट से अधिक गहरी और ठंडे पानी वाली इस खदान में NDRF की टीम विशेष उपकरणों के साथ तलाश अभियान चला रही है. प्रशासन और ग्रामीण मिलकर शव की बरामदगी तक खोज जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के तारापुर स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबी लौरिया गांव निवासी सावनी हांसदा का शव गुरुवार को चौथे दिन भी बरामद नहीं हो सका. सोमवार को महिला खदान में डूब गयी थी. घटना के बाद से ही प्रशासन और ग्रामीण शव की तलाश में जुटे हैं. बुधवार को खंडोली से पहुंची टीम ने गोताखोरों की मदद से शव निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद गुरुवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम बुलायी गयी.

सुबह सात बजे शुरू हुआ अभियान

गुरुवार सुबह करीब सात बजे बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार एनडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. टीम ने खदान में महिला की तलाश शुरू की. सुबह से देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका.

80 फीट से अधिक गहरी है खदान

बताया गया कि बंद पड़ी पत्थर खदान में 80 फीट से अधिक गहरा पानी है. पानी काफी ठंडा होने के साथ खदान के अंदर बड़े-बड़े पत्थर भी मौजूद हैं. इन परिस्थितियों के कारण एनडीआरएफ के जवानों को तलाशी अभियान चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.


पानी में शव की तलाश करती टीम.
पानी में शव की तलाश करती टीम.

बरामदगी तक जारी रहेगा प्रयास

एनडीआरएफ टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि महिला के बरामद होने तक खोज अभियान जारी रखा जायेगा. घटनास्थल पर सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, झामुमो नेता इमरान अंसारी, संतोष मरांडी, बलराम मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
Binod Pandey

लेखक के बारे में

By Binod Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola